sundarkand
Mon, 12 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Vogue Magzine, Skin Color

प्रियंका चोपड़ा को यह विज्ञापन करने का आज तक है अफसोस

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'वोग' मैगज़ीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था और उनका कवर पेज पर शानदार फोटो भी था। उसी मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने रंगभेद को लेकर भी बात कही। प्रियंका ने बताया कि किस तरह हमारे देश में गोरे और सांवले रंग में भेद किया जाता है। प्रियंका को इस बात का अफसोस भी है कि उन्होंने एक बार फेयरनेस क्रीम का ऐड किया था। 
 
प्रियंका के अनुसार वे सांवली हैं और किशोरावस्था में अपने स्किन कलर को लेकर बहुत सजग थी क्योंकि भारत में गोरे रंग वालों को ही सुंदर माना जाता है। डार्क स्किन की लड़कियां हमेशा उनके रंग को लेकर बातें सुनती हैं। भारत में फेयरनेस क्रीम का काफी प्रचार होता है। 
 
विज्ञापनों में कहा जाता है कि इस क्रीम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा एक हफ्ते में गोरी हो जाएगी। प्रियंका ने बताया कि मैंने भी ऐसा किया था जब मैं बहुत छोटी थी। मैंने 20 वर्ष की उम्र में एक फेयरनेस क्रीम के लिए ऐड भी किया था, लेकिन बाद में जब मैंने उस ऐड को देखा तो मुझे लगा कि यह मैंने क्‍या कर दिया। इसके बाद मैं अपने सांवले रंग को ही पसंद करने लगी। 
ये भी पढ़ें
बादशाहो और शुभ मंगल सावधान के पहले सप्ताह के कलेक्शन