शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra shares 20 year old photo as miss world title
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (10:59 IST)

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर, लड़कियों के लिए दिया यह मैसेज

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर, लड़कियों के लिए दिया यह मैसेज - priyanka chopra shares 20 year old photo as miss world title
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी एक बड़ी सिलेब्रिटी बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद अपना यह सफर याद करते हुए अपनी एक 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। 
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर तब की है जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड... सदी का एक घुमाव साल 2000। वाह, ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। अब लगभग 20 साल बाद, चीजों को बदलने का मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और हर उस चीज में मौजूग है जो मैं करती हूं।'
 
प्रियंका ने अपने इस ट्वीट के रिप्लाई में एक कॉमेंट और भी लिखा। उन्होंने कहा, 'मेरा यह पूरा विश्वास है कि लड़कियों में कोई भी बदलाव लाने की ताकत है अगर उन्हें वह मौका मिले जिसकी वह हकदार हैं।'
 
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
चैट और मैसेज डिलीट करके सोएं : यह है दमदार चुटकुला