1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora angry on driver video viral

ड्राइवर पर फूटा मलाइका अरोरा का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Malaika Arora
मलाइका अरोरा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन मलाइका एक और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

 
मलाइका अरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री बेहद गुस्‍से में नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका फोन पर किसी से गुस्‍से में बात कर रही हैं। इस वीडियो में मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता अरोरा भी नजर आ रही हैं।
 
वीडियो के अनुसार मलाइका और अमृता जैसलमेर से लौटी हैं। दोनों एयरपोर्ट के बाहर खड़ी होकर ड्राइवर का इंतजार कर रही हैं। ड्राइवर के समय पर न आने के वजह से ही एक्ट्रेस गुस्सा हो जाती है।

वीडियो में वह ड्राइवर से गुस्‍से में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका कहती नजर आ रही हैं कि हमलोग उधर नहीं आ सकते। तुम इधर आओ। इधर ट्राली लेकर आओ। 
 
बता दें कि मलाइका पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्‍द ही शादी कर सकते हैं। दोनों अक्‍सर कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। 
 
अगला लेख
दद्दू का दरबार : वे चार लोग