गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lahore 1947 movie release date cast aamir khan sunny deol
Last Modified: सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (17:34 IST)

सनी देओल की 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, इन दिन सिनेमाघारों में दस्तक देगी फिल्म

Lahore 1947 Movie
भारतीय सिनेमा के तीन दिग्गज- सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषक्ष पहली बार एक साथ स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'लाहौर 1947' की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। 
 
'लाहौर 1947' इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मेकर्स ने इंडिपेंडेंस डे वीकेंड को चुना है, जो फिल्म के विभाजन वाले बैकड्रॉप और देशभक्ति के जज्बे को देखते हुए एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा, यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।
 
'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद यह सनी देओल की अगली फिल्म है।
 
ये भी पढ़ें
O Romeo में शाहिद कपूर का सबसे डार्क अवतार: पत्थरदिल गैंगस्टर, खूंखार इश्क और अंडरवर्ल्ड वॉर