Mon, 6 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Shah Rukh Khan, Salman Khan

प्रियंका के साथ शाहरुख शायद ही फिल्म करें!

प्रियंका चोपड़ा
चर्चा है कि संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते हैं। शाहरुख खान के नजदीकी लोगों का कहना है कि किंग खान शायद प्रियंका के साथ काम करें। संभव है कि वे फिल्म ही छोड़ दें।
 
गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले शाहरुख और प्रियंका ने कुछ फिल्मों की शूटिंग लगातार की थी। दोनों का रोजाना मिलना-जुलना जारी था। नजदीकियों की खबर ऐसी फैली कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान के कानों तक पहुंची। 
 
इस मामले में करण जौहर ने देवर का फर्ज निभाते हुए अपनी भाभी का साथ दिया। नतीजा यह निकला कि शाहरुख कभी भी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। तब से दोनों ने फिल्म साथ नहीं की। अब भंसाली दोनों को साथ में लाने की कोशिश कर रहे हैं। शाहरुख को भंसाली मना पाएंगे या नहीं, इसका जवाब आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
अक्षय भी नहीं करते प्रियंका के साथ फिल्म... अगले पेज पर
 
 

अक्षय कुमार ने भी वर्षों पहले से प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दिया है। प्रियंका और अक्षय की नजदीकियों की हवा ट्विंकल खन्ना को लग गई। कहा जाता है कि उन्होंने अक्षय को धमकी दी कि या तो वे प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद करे या उन्हें छोड़ दे। पत्नी की डांट से अक्षय ऐसे सहमे कि उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दिया। 
सलमान भी नहीं करते प्रियंका के साथ फिल्म... अगले पेज पर
 
 

सलमान खान भी प्रियंका से नाराज हैं। उन्होंने अपने बैनर की एक फिल्म प्रियंका को ऑफर की थी। फिल्म में कोई नामी सितारा नहीं था। प्रियंका ने इसे छोटी फिल्म मान कर काम करने से इनकार कर दिया। सलमान को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दिया। प्रियंका ने सलमान को मनाने की लाख कोशिश की। सलमान आश्वासन देते रहते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म साइन नहीं की है। अब प्रियंका ने भी उम्मीद छोड़ दी है।