Hanuman Chalisa
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra says, Obama in funny and charming

बराक ओबामा मजाकिया और आकर्षक: प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra
वॉशिंगटन। प्रियंका चोपड़ा यहां व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल होने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा से मिलकर खुश हैं।
 
33 साल की ‘क्वांटिको’ स्टार इस समय अमेरिका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग कर रही हैं। कल शाम आयोजित रात्रिभोज में प्रियंका काले रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने ओबामा दंपति के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ट्विटर पर लिखा।
 
उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर डालते हुए लिखा, 'बेहद मजाकिया और आकर्षक बराक ओबामा और खूबसूरत अमेरिकी प्रथम महिला के साथ मुलाकात शानदार थी। आपका शुक्रिया।' वाशिंगटन में हुए इस आयोजन में पत्रकारों, सेलिब्रिटी, नेताओं सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।
 
2016 व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर की मेजबानी प्रसिद्ध हास्य कलाकार लैरी विलमोर ने की। यह राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल का अंतिम व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर है। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा ने ओबामा-मिशेल के साथ किया रात्रिभोज