Daily Horoscope
Tue, 29 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Salman Khan, Irfan Khan, Gustakhiyaan

यह 'खान' भी प्रियंका चोपड़ा से नाराज... छोड़ी फिल्म!

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के सुपर 'खान' प्रियंका चोपड़ा के साथ विभिन्न कारणों से फिल्म नहीं करते। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों के किस्से आने के बाद उन्होंने प्रियंका से किनारा कर लिया। सलमान खान की एक फिल्म का ऑफर प्रियंका ने ठुकरा दिया था, तब से वे बुरा मान गए। आमिर बहुत कम फिल्में करते हैं और अभी तक प्रियंका के साथ उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। 
 
अब एक और खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म छोड़ दी है। तारीखों की समस्या के चलते इन्होंने फिल्म करने में असमर्थता व्यक्त कर दी। 
इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा को लेकर संजय लीला भंसाली ने 'गुस्ताखियां' नामक फिल्म प्लान की है। साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के रिश्तों पर यह फिल्म आधारित है। प्रियंका की हॉलीवुड में व्यस्तता के कारण यह फिल्म शुरू नहीं हो पा रही है। 
 
सूत्रों के अनुसार इरफान खान इससे नाराज हो गए और उन्होंने तारीखों की चिर-परिचित समस्या बता कर फिल्म छोड़ दी। अब इरफान को मनाने की कोशिश हो रही है। साथ में नया हीरो भी ढूंढा जा रहा है। अभिषेक बच्चन का नाम भी चर्चाओं में है।
ये भी पढ़ें
सलमान की ईद पार्टी में... मलाइका-अमृता-यूलिया नजर आईं कुछ इस अंदाज में