dharma sangrah
✕

निक को प्यार से इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका, बताई वजह

Updated: शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (10:58 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी सिंगर निक जोनस के संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले प्रियंका ने वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह निक को किस नाम से पुकारती हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मैं निक को ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं। प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई कि वह पहली बार लॉस एंजेलिस में निक के साथ डेट पर गई थी। जब दोनों साथ में थे तो निक ने प्रियंका से कहा, मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है। 
 
प्रियंका ने बताया कि एक लड़की के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो यह कहता कि मुझे तुम्हारा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। हमेशा उल्टा ही हुआ। लेकिन निक ने पहली बार मुझसे ये कहा। मुझे उनका ये स्वभाव काफी अच्छा लगा। 
 
प्रियंका ने उनके और निक के बीच उम्र के फासले पर कहा कि निक की उम्र में मुझसे भले ही कम हैं, लेकिन मैच्योरिटी के मामले में ज्यादा हैं। वह मेरे स्वभाव की काफी इज्जत करते हैं। मुझे यही बात सबसे अच्छी लगी।  
 
प्रियंका और निक की शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शुरू हो चुकी हैं। दोनों 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका-निक की शादी में मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल बैन होगा। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को निजता के क्लॉज पर भी साइन करना होगा।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख