sawan somwar

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2026 (17:48 IST)
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वहीं अब प्रियंका 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हो गई है। यह भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 
 
प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका लगभग 10 साल बाद इस मंच पर लौट रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में ऑस्कर में एक अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। 
 
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

हाल ही में प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, और अब ऑस्कर में उनका नाम आना उनके बढ़ते ग्लोबल कद को दर्शाता है। प्रियंका के साथ हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस शाम की शोभा बढ़ाएंगे। 

ALSO READ: Oscars 2026: जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं अवॉर्ड शो
 
एकेडमी ने प्रेजेंटर्स की जो लिस्ट जारी की है, उसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर (RDJ), एने हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मार्वल फैंस के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ग्वेनेथ पाल्ट्रो को एक ही इवेंट में देखना किसी 'आयरन मैन' रीयूनियन से कम नहीं होगा।
 
इस साल के नामांकन में डायरेक्टर रयान कूगलर की फिल्म 'Sinners' ने तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन मिले हैं, जो ऑस्कर के इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए अब तक के सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हैं। इसके अलावा 'हैमनेट', 'सेंटीमेंटल वैल्यू' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' जैसी फिल्में भी बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं।
 
कब और कहां देखें ऑस्कर 2026
98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन 15 मार्च, 2026 (भारत में 16 मार्च की सुबह) को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। इस साल शो की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन करेंगे। भारत में दर्शक इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख