शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Priyanka Chopra mother reation on actress divorce rumor with nick jonas
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (11:38 IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खबरों पर मां ने दी सफाई

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से जोनास हटा दिया तो अफवाह फैल गई कि वे निक से तलाक लेने जा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खबरों पर मां ने दी सफाई | Priyanka Chopra mother reation on actress divorce rumor with nick jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक-दूसरे को कितना चाहते हैं ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता चलता ही है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनास शब्द हटा दिया तो उनके फैंस में हड़कंप मच गया और अफवाह चल पड़ी कि दोनों तलाक ले रहे हैं। उन लोगों को मौका मिल गया जो शुरू से ही कह रहे हैं कि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। 

Photo : Instagram

 
बात जब हद से ऊपर हो गई तो प्रियंका की मां ने मोर्चा संभाला। उन्होंने इन खबरों को बकवास करार देते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। ये बकवास है। 


 
प्रियंका ने लेकिन जोनास सरनेम हटाया क्यों? इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका और निक ने जोधपुर में शादी की थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का हाथ थामा था। इसके बाद से हर मौके पर प्रियंका और निक अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते आए हैं। 
ये भी पढ़ें
The Matrix Resurrections के नए पोस्टर्स और मूवी प्रिव्यू, प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं पोस्टर पर