• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra congratulates nobel laureate malala yousafzai for passing out degree from oxford
Written By
Last Modified: रविवार, 21 जून 2020 (17:39 IST)

ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट होने पर प्रियंका चोपड़ा ने दी मलाला को बधाई, बोलीं- मुझे बहुत गर्व है

Malala Yousafzai
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल करने पर बधाई दी है।

 
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर मलाला के साथ खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जो तालिबानी क्रूरता के खिलाफ एक चेहरा बन गईं थीं, जब उन्हें स्वात घाटी में स्कूल जाने से रोकने के लिए सिर में गोली मार दी गई थी।
 
तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी ग्रेजुएशन, मलाला! आपका फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ऑक्सफोर्ड से डिग्री लेना एक उपलब्धि है। मुझे बहुत गर्व है।'
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। प्रियंका अब राजकुमार राव के साथ एक ओटीटी फिल्म में काम कर रही हैं। ये फिल्म अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है।
 
ये भी पढ़ें
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर संजना सांघी ने शेयर की बेहद इमोशनल पोस्ट