ramcharitmanas
Sun, 9 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Baywatch bikini shots

ये क्या... प्रियंका चोपड़ा के बिकिनी शॉट्स 'बेवॉच' से कम कर दिए जाएंगे?

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा अभिनीत पहली हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' को प्रदर्शित होने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। अपनी इस फिल्म का प्रचार प्रियंका अनोखे तरीके से कर रही हैं। विदेश में बिकिनी पहन कर समुंदर में वे जल क्रीड़ाएं कर रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके हॉट फोटो भारत में बैठे दर्शक देख रहे हैं। प्रियंका का यह हॉट अंदाज अब तक नहीं देखा गया था। 
भारत में बैठे प्रियंका के कुछ फैंस को उम्मीद है कि 'बेवॉच' में भी प्रियंका के बिकिनी वाले कई शॉट्स होंगे। हैं भी। सेंसर बोर्ड को भी कोई समस्या नहीं है। प्रियंका के लिए उन्होंने अपनी कैंची नहीं निकाली और फिल्म को पास कर दिया। फिर भला उनके शॉट्स कौन हटा रहा है? 
खबर मिली है कि फिल्म निर्माता ही 'बेवॉच' के भारतीय संस्करण से प्रियंका के बिकिनी वाले शॉट्स कम कर देंगे। उनका मानना है कि प्रियंका यह खुला अंदाज उनके देशी फैंस को पसंद नहीं आएगा। भारतीय दर्शक अपनी प्रिय हीरोइन के बिकिनी वाले एक-दो शॉट्स ही फिल्म में पसंद करते हैं, लेकिन प्रियंका के 'बेवॉच' में इस तरह के कई सीन हैं। उन दृश्यों को कांट-छांट कर छोटा कर दिया जाएगा। 
 
अब यह निर्णय सही है या गलत? आप ही नीचे वोट देकर बताइए। शायद आपका निर्णय निर्माता के लिए मददगार साबित हो। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली 2 का 24 दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन