शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Barfi, Jhilmil, Ranbir Kapoor, Anurag Basu
Written By

बर्फी को हुए चार साल... प्रियंका को याद आई झिलमिल

प्रियंका चोपड़ा
14 सितम्बर 2012 को 'बर्फी' रिलीज हुई थी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज ने अभिनय किया था। 
बहुत कम ऐसा होता है जब किसी फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ आम दर्शक भी पसंद करे। 'बर्फी' के साथ ऐसा ही हुआ। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धीमी शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे यह फिल्म चल निकली और सौ करोड़ क्लब में भी शामिल हुई। 

 
प्रियंका चोपड़ा को आज चार वर्ष पूरे होने पर इस फिल्म की याद आई। उन्होंने फिल्म में झिलमिल नामक किरदार अदा किया था। प्रियंका ने ट्वीट किया कि झिलमिल का हर क्षण आनंद से भरपूर था। उन्होंने चार वर्ष पूरे होने पर अनुराग बसु, रणबीर कपूर और इलियाना को धन्यवाद कहा। 
ये भी पढ़ें
दद्दू का दरबार : पैरा-ओलंपिक में सोना