1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra Apologises for the activist controversy

Priyanka Chopra को शो The Activist शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरा, Actress ने पोस्ट शेयर कर कहा Sorry

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा रियलिटी शो 'द एक्टिविस्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो को प्रियंका पॉप स्टार अशर और जूलियन होफ के साथ मिलकर होस्ट करने वाली हैं।

 
प्रियंका का यह शो शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। इस शो के कारण प्रियंका की खूब आलोचना हो रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रियंका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। विवाद बढ़ता देख प्रियंका चोपड़ा ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए माफी भी मांगी है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे खेद है कि शो गलत हो गया। मैंने इस शो का हिस्सा बनकर कई लोगों को निराश किया। इस शो के जरिए मैं किसी की भावनाएं आहत नहीं करना चाहती थी। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना था कि शो के जरिए लोगों का ध्यान खींचना। मुझे लगता है कि सबका काम बहुत महत्वपूर्ण है। सभी सम्मान के पात्र हैं।
 
प्र‍ियंका ने लिखा, 'एक्टिविस्ट की एक ग्लोबल कम्यूनिटी है जो हर दिन दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपना खून-पसीना, आंसू बहाती है। लेकिन अक्‍सर उनकी बातें लोगों के सामने ही नहीं आ पाती हैं। उनका काम बेहद जरूरी है और इसे न सिर्फ पहचाना जाना चाहिए, बल्कि इसका जश्‍न भी मनाया जाना चाहिए। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने भी ये सब किया।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दर्शकों के सामने एक बेहद अलग तरीके का शो लेकर आने वाली है। जिसका उद्देश्य अलग-अलग एक्टिविस्ट को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना है, इसके बाद वह अपने चेरिटेबल वर्क को प्रमोट सकें। इस शो में 6 कंटेस्टेंट भाग लेंगे और टीमों में साथ एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। 
 
इन सभी का सक्सेस रेट ऑनलाइन एंगेजमेंट के माध्यम से मापा जाएगा। हालांकि एक्टिविज्म को पैसों के लिए इतना तुच्छ बना दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की जा रही है।  
अगला लेख
लालू जी और मोदी जी का जादू : जोक मजेदार है