1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra and nick jonas romantic wedding anniversary celebration video viral

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को पूरे हुए 3 साल, कपल का रोमांटिक वीडियो हो रहा वायरल

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी ‍सिंगर निक जोनस की शादी को 3 साल पूरे हो गए हैं। दोनों 2 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस खास दिन को प्रियंका और निक ने काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर कपल ने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और वह कैमरे की ओर देखकर हाय का इशारा कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने लिखा है, '3 साल।'
 
वहीं प्रियंका ने भी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक कार्ड नजर आ रहा है, जिस पर लिखश हुआ है- फांड यू, मैरिड यू, किपिंग यू। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'सपने को जीना।'
 
बता दें कि निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में हिन्दू और क्रिश्चिन रीति रिवाज से शादी रचाई थी। 1 और 2 दिसंबर को इस कपल की शादी हुई थी। 1 दिसंबर को कपल ने क्रिशि्चन रीति रिवाज से शादी की थी और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाजो से शादी हुई थी।
 
अगला लेख
ट्रक के पीछे लिखी कोरोना की शायरी : मैं खूबसूरत हूं मुझे नजर न लगाना