1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas is preparing for second honeymoon in switzerland

प्रियंका-निक ने दूसरे हनीमून के लिए चुनी ये खूबसूरत जगह

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाने के बाद ओमान में क्वालिटी टाइम बिता कर लौटे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया एक खबर फैल रही है कि जल्द ही निक और प्रियंका दूसरे हनीमून के लिए जाने वाले हैं। 
 
खबरों के अनुसार, प्रियंका-‍िनक दूसरे हनीमून के लिए 28 दिसंबर को स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। वे 10 जनवरी को हनीमून मनाकर वापस लौटेंगे। इसी बीच कपल मोंटरियोक्स भी रुकेंगे। इसके बाद वे न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन जाएंगे।
 
वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के मुंबई के रिसेप्शन की तारीख भी पास आ गई है। निक-प्रियंका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए 20 दिसंबर को मुंबई में खास रिसेप्शन रखा है। प्रियंका ने अपना रिसेप्शन का कार्ड भी जारी किया है, जो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका और निक की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी दिग्गज कलाकारों के आने की उम्मीद है।
 
इसके बाद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी करेंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को काफी अच्‍छी तरह से इंजॉय कर रही हैं। उन्‍होंने अपने पहले हनीमून की तस्‍वीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी। 
अगला लेख
सुशांत और रणवीर के बाद इस हीरो के साथ रोमांस करती नजर आएंगी सारा!