1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Prime Video Web Series Paatal Lok Season 2 Trailer out

पाताल लोक सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

Paatal Lok Season 2 Trailer
प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित और समीक्षकों द्वारा सराही गई सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन का रोमांचक ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। अविनाश अरुण धवारे द्वारा निर्देशित और क्लीन स्लेट फिल्म्ज के साथ ईयूनोइया फिल्म्स द्वारा निर्मित इस क्राइम थ्रिलर को सुदीप शर्मा द्वारा लिखित, रचित किया गया है और वह इसके कार्यकारी निर्माता भी है। 
 
इस नए सीजन में इसके लोकप्रिय मुख्य कलाकार, जैसे जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग की वापसी हो रही है, साथ ही तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और जाह्नु बरुआ जैसे नए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं। हाथी राम चौधरी के साथ अंधकार और नई चुनौतीपूर्ण दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हो जाइए। पाताल लोक सीजन 2 का प्रीमियर 17 जनवरी को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
 
पाताल लोक सीजन 2 का ट्रेलर एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर की झलक पेश करता है, जिसमें अंडरडॉग इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी को अनदेखे और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उतारा गया है। नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह ट्रेलर दिखाता है कि कैसे हाथी राम अपने भरोसेमंद सहयोगी इमरान अंसारी के साथ मिलकर सच की खोज में सिस्टम की ताकतों और समाजिक बुराइयों के खिलाफ अपनी जिद जारी रखता है। 
 
एक खतरनाक ड्रग सिंडिकेट से जुड़े प्रवासी कामगार के लापता होने की जांच करने का काम सौंपे जाने के बाद, हाथी राम को अपने निजी संघर्षों से लड़ते हुए रहस्यों के चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अपने रिश्तों के टूटने की कगार पर होने और सच पहले से कहीं अधिक पकड़ से बाहर होने के साथ, इस सीजन में हाथी राम की सहनशक्ति और नैतिकता की अब तक की सबसे कठिन परीक्षा ली जाती है।
 
अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा, पाताल लोक सीजन 1 मेरे करियर की एक विशेष उपलब्धि थी, और इसे मिली जबरदस्त सराहना आज भी मुझे विनम्र बनाती है। हाथी राम चौधरी केवल एक किरदार नहीं था, बल्कि यह समाज और मानवता की जटिलताओं को प्रतिबिंबित करने वाला एक दर्पण बन गया, जिसने दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों को छुआ। सीजन 2 के साथ, हम हाथी राम की मनोस्थिति में और गहराई तक उतरते हैं। 
 
उन्होंने कहा, यह सीजन उसके असली, असुरक्षित पक्ष को उजागर करता है, क्योंकि वह नई प्रतिकूलताओं, अनदेखे नैतिक संघर्षों और अपनी ही परछाइयों से जूझता है। यह और भी अधिक गहरा, कठोर और मानवीय जटिलताओं से भरा हुआ है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा। टीज़र और पोस्टर ने पहले ही उत्सुकता जगा दी है, और मैं इस रोमांचक अध्याय को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट की इमजरेंसी का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म