dharma sangrah
✕

इन ट्रांजिट का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी डॉक्यूसिरीज

Updated: शुक्रवार, 6 जून 2025 (15:10 IST)
प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल डॉक्यूसिरीज 'इन ट्रांजिट' की धमाकेदार ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस सीरीज का प्रीमियर 13 जून को होने जा रहा है। इस डॉक्यूसिरीज को टाइगर बेबी के बैनर तले रीमा कागती और जोया अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आयशा सूद ने डायरेक्शन की कमान संभाली है। 
 
ये दमदार चार एपिसोड्स की डॉक्यूसिरीज प्यार, पहचान और हौसले से जुड़ी उन कहानियों को सामने लाती है जो ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों की ज़िंदगी से जुड़ी हैं। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से नौ ऐसे खास लोगों की जिंदगी को दिखाया गया है, जो जेंडर बाइनरी के पार अपनी जो समाज की पुरानी सोच को टक्कर देते हुए, उसे चुनौती देते हुए और आखिरकार उसे बदलते हुए एक अलग राह बना रहे हैं। 

ALSO READ: Housefull 5 Review: करोड़ों फूंक कर बनाया गया 3 घंटे का मानसिक अत्याचार
 
'इन ट्रांजिट' का ट्रेलर इन नौ लोगों की ज़िंदगी की एक झलक देता है, जिन्होंने समाज के बनाए 'नॉर्मल' खांचों से बाहर निकलकर अपनी पहचान को अपनाया है। ट्रेलर में अलग-अलग किरदारों की कहानियों को डायलॉग्स और विज़ुअल्स के ज़रिए खूबसूरती से दिखाया गया है, जैसे त्रिपुरा की एक युवा टीचर से लेकर बेंगलुरु के एक शास्त्रीय गायक और मुंबई के एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल तक, हर कहानी अपनी तरह से खास है।
 
इन नौ लोगों की ज़िंदगी की कहानी बहुत ही दिल से जुड़ी हुई है। ये अपने आपको अपनाने की और सच्चाई के साथ जीने की हिम्मत दिखाते हैं। ये लोग ना सिर्फ अपनी भावनाओं से जूझते हैं, बल्कि समाज और निजी रिश्तों की चुनौतियों से भी टकराते हैं।  इन ट्रांजिट के ज़रिए दर्शक पहचान, आज़ादी और अपनी जगह पाने की लड़ाई को करीब से महसूस कर पाएंगे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स हेड निखिल माधोक ने कहा, इन ट्रांजिट एक बहुत ही भावुक और असरदार डॉक्यूसरीज़ है, जो सीमाओं से परे जीए गए जीवन पर एक बहुत ही करीब और गहराई से देखने का मौका देती है। देश के अलग-अलग कोनों से आए नौ खास लोगों की ज़ुबानी हम पहचान, प्यार और अपनेपन की उनकी अलग-अलग कहानियां देखते हैं।
 
प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने कहा, इन ट्रांजिट हमारे लिए एक खास सीरीज है। टाइगर बेबी में हमारी कोशिश रहती है कि हम हर तरह की भारतीय कहानियां सुनाएं, खासकर उन आवाज़ों को जगह दें जिन्हें अब तक कम सुना गया है। प्राइम वीडियो जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर हमें भरोसा है कि ये कहानियां लोगों के बीच प्यार और ज़रूरी संवेदनाएं फैलाने का काम करेंगी।
 
डायरेक्टर आयशा सूद ने कहा, इन ट्रांजिट को डायरेक्ट करना मेरे लिए एक बेहद निजी और भावनात्मक अनुभव रहा है। इस सीरीज़ के ज़रिए हमारी कोशिश है कि अलग-अलग तरह की कहानियां आपके घर तक पहुंचें और समाज में जो दीवारें बनी हैं, उन्हें तोड़ा जा सके। हमारे शानदार और हिम्मती किरदारों के ज़रिए दुनिया भर के लोग अपनी खुद की जद्दोजहद को इससे जोड़ पाएंगे, क्योंकि अपनी जगह तलाशने की ये लड़ाई सबकी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख