suvichar
✕

‘आश्रम 3’ को लेकर प्रीति सूद ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या होगी कहानी

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (17:13 IST)
क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘आश्रम’ के दूसरे सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फैंस अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ प्रीति सूद भी हैं। दोनों सीजन में उनके रोल को काफी पसंद किया गया है। एक्ट्रेस ने अब अगले सीजन के प्लॉट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।



वेब सीरीज में अपना अनुभव शेयर करती हुई प्रीति कहती हैं, “आश्रम में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं बॉबी सर की बहुत बड़ी फैन हूं। जब मुझे इस किरदार को निभाने का ऑफर मिला, वो मेरे लिए एक वाओ मूमेंट था। इतने प्रतिभाशाली और मेहनती स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है, लेकिन सबसे बढ़कर वह काफी विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं और बेहद सपोर्टिव हैं। उन्होंने यह कहकर मुझे भी प्रोत्साहित किया है कि तुम बेहद अच्छी कलाकार हो, तुम काफी एक्सप्रेसिव हो।”



अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर मुझे दो शब्दों में अपने किरदार का वर्णन करना है, तो सनोबर एक साइलेंट किलर है। वह कम शब्दों में अपनी बहुत भावनाओं को व्यक्त करती है। तीसरे सीजन में हम सनोबर की कहानी का खुलासा करेंगे।”
 
‘आश्रम’ की कहानी काशीपुर वाले बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुरे कामों में लिप्त हैं। बॉबी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोएनका और अध्ययन सुमन भी हैं।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख