शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Pratyusha Banarjee, Balika Vadhu, Rahul Singh, Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 अप्रैल 2016 (12:19 IST)

धोनी के साथ खेल चुका है प्रत्यूषा का बॉयफ्रेंड!

धोनी के साथ खेल चुका है प्रत्यूषा का बॉयफ्रेंड! - Pratyusha Banarjee, Balika Vadhu, Rahul Singh, Mahendra Singh Dhoni
माना जा रहा है कि प्रत्यूषा बैनर्जी ने आत्महत्या की है, लेकिन राहुल सिंह पर भी शक की सुई है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

राहुल का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो जब दरवाजा नहीं खुला तो वह दूसरी चाबी लेकर पहुंचा। अंदर पहुंचते ही उसने देखा कि प्रत्यूषा पंखे से लटकी हुई है। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को उसने बुलाया और अस्पताल लेकर गया जहां प्रत्यूषा को मृत घोषित किया गया। इसके बाद राहुल ने प्रत्यूषा के चाचा को यह खबर दी। 
धोनी के साथ खेल चुका है राहुल... अगले पेज पर

एक खबर के अनुसार राहुल ने दावा किया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुका है। वह बिहार अंडर-14 की‍ क्रिकेट टीम का सदस्य भी रहा है। 
क्रिकेट में नहीं बनी बात तो... अगले पेज पर

जब क्रिकेट में वह अपना करियर नहीं बना पाया तो छोटे परदे की दुनिया में चला आया। माता की चौकी, अंबर धारा, अजब गजब जैसे कुछ धारावाहिक किए। फिर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। एक क्रिकेट क्लब भी चलाता है।
कैसे हुई प्रत्यूषा से मुलाकात... अगले पेज पर

एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में प्रत्यूषा और राहुल की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिर दोनों साथ रहने लगे। हाल में वे रियलिटी शो 'पॉवर कपल' में भी नजर आएं। बताया जाता है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी।