1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pratik Sehajpal, bigg boss 15 runner up, salman khan, tejasswi prakash,

बिग बॉस 15 के प्रतीक सहजपाल को मिला सलमान खान की तरफ से स्पेशल गिफ्ट

Pratik Sehajpal
बिग बॉस 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें 40 लाख रुपये का इनाम मिला। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर-अप रहे हालांकि उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता। 
 
प्रतीक का कहना है कि इस शो के दौरान उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला है उसे वे ताउम्र नहीं भूलेंगे। वे बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आए थे। 
 
प्रतीक सहजपाल निराश जरूर हैं, लेकिन इस बात से खुश हैं कि सलमान खान ने उन्हें एक खास टी-शर्ट दी है और कहा है कि प्रतीक को अब काम पर ध्यान देना चाहिए। 
 
उधर तेजस्वी के विनर बनने पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोगों का कहना है कि वे 'फिक्स्ड विनर' थीं। हालांकि हर बार बिग बॉस विनर बनने के बाद इसी तरह की बातें होती हैं। 
अगला लेख
कपिल शर्मा ने जन्मदिन पर बेटे की फोटो की पोस्ट