• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pratik gandhi to play mahatma gandhi role in series
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 मई 2022 (12:08 IST)

प्रतीक गांधी बनेंगे भारत के 'बापू', इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज

प्रतीक गांधी बनेंगे भारत के 'बापू', इस इतिहासकार की किताबों पर बनेगी सीरीज | pratik gandhi to play mahatma gandhi role in series
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी ने वेब सीरजी 'स्केम 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं अब प्रतीक गांधी पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

 
अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने 'महात्मा गांधी' के जीवन पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है। यह बायोपिक प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखर रामचंद्र गुहा की दो किताब पर आधारित होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म एक सीरिज के रूप में बनेगी।
 
इस बायोपिक में महान स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाते हुए भारतीय स्वतंत्रता के समय को जीवंत किया जाएगा। इसकी शूटिंग भारत और दुनियाभर की कई अलग-अलग जगहों पर होगी। 
 
प्रतीक गांधी का कहना है, गांधीवादी दर्शन और उनके मूल्यों में मेरा गहरा यकीन है। व्यक्तिगत रूप से मैं खुद उनके जीवन मूल्यों और शिक्षा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में उतारने की कोशिश करता हूं। महात्मा गांधी का किरदार मेरे थिएटर के दिनों से मेरे दिल के बेहद करीब है। एक बार फिर पर्दे पर महान लीडर का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, यह बड़ी बात है।
 
सीरीज में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर, दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्य और फिर भारत में संघर्ष तक की कहानी को दिखाया जाएगा। मुख्य रूप से इस सीरीज में महात्मा गांधी की उन कहानियों को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में कम जानकारी है। 
ये भी पढ़ें
'द इंटर्न' के रीमेक से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता!