shradh paksha
✕

प्रभास की 'सालार' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस ने कहा- ब्लॉकबस्टर होगी मूवी

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (10:48 IST)
salaar teaser release: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ अपना जलवा दिखा चुकें भारत के सबसे बड़े निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील, प्रभास स्टारर 'सालार' के साथ अपनी अगली बड़ी परियोजना लेकर आ रहे हैं। 'सालार' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट साल की शुरूआत में 'साल नही सालार है' ट्रेंड कराने के साथ ही शुरू हो गई थी।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'सालार' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। 'सालार' का टीजर गुरुवार सुबह 5:12 बजे रिलीज किया गया। 'सालार' का टीजर रिलीज होने पर फैंस के बीच जश्न का माहौल है। 1.46 मिनट के टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल है। 
 
टीजर में प्रभास की हल्की सी झलक दिखती है। टीजर की शुरुआत टीनू आनंद से से होती है, जो गाड़ी पर बैठे हैं और काफी सारे लोग उसकी ओर राइफल और अन्य हथियार ताने खड़े हैं। इसके बाद वह कहता है सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन। आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट...वेरी डेंजरस...बट नॉट इन जुरासिक पार्क, क्योंकि उस पार्क में, बस इतना कहते ही वह शख्स रुक जाता है। 
 
इसके बाद प्रभास की एंट्री होती है। वह हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों की बैंड बजाते दिख रहे हैं। टीजर में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन की भी खौफनाक झलक है। पृथ्वीराज का खतरनाक लुक देखकर लग रहा है कि वह फिल्म में विलेन के रोल में हैं। 
 
फिल्म 'सालार' का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ ही घंटो में यूट्यूब पर इसे 9.1 मिलियन व्यूस मिल चुके हैं। यूजर का कहना है कि यह मूवी ब्लॉकबस्टर होगी।
 
बता दें कि होम्बले फिल्म्स की सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख