sundarkand

साल 2023 के पहले ही दिन दिखा प्रभास की 'सालार' का जलवा, ट्रेंड हुआ #SaalNahiSalaarHai

Updated: सोमवार, 2 जनवरी 2023 (14:37 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास और प्रशांत नील के इंडस्ट्री में सबसे बड़े सहयोग में से एक और 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' ने नए साल पर एक बहुत ही रोमांचक शुरुआत की है। फिल्म 2023 के पहले ही दिन ट्रेंड करने लगी, जब फैंस ने सोशल मीडिया पर #SaalNahiSalaarHai के साथ फिल्म की जमकर तारीफ की। 

 
फैंस ने घोषणा करने के साथ यह दावा भी किया कि 2023 सालार के नाम होगा। सोशल मीडिया पर फैंस ने सालार के लिए अपनी जबरदस्त एक्साइटमेंट शो करते हुए कई ट्वीट्स किए है।
 
होम्बले की सालार प्रभास और प्रशांत नील के पहले सहयोग को चिह्नित करता है, और फिल्म से सिनेमा इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर होने की उम्मीद है। सलार भारत की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बाहुबली और केजीएफ का ड्रीम कॉम्बिनेशन है।
यह पहली बार है जब होम्बले फिल्म्स, केजीएफ के निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन और बाहुबली एक्टर, सालार जिसे 2023 के ब्लॉकबस्टर के रूप में देखा जा रहा है, के साथ पूरे देश को एंटरटेन करते नजर आएंगे। होल्बले फिल्म 2023 में सालार की रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट तेज है जिसे वो मिस नही कर सकते है। 
 
इस बीच, खबर यह भी है कि होम्बले फिल्म्स की सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है। जबकि केजीएफ की गतिशील टीम और तकनीशियन भी सालार का हिस्सा हैं, अब हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि सालार का युग शुरू हो गया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख