dharma sangrah

प्रभास की एक और धमाकेदार फिल्म 'सलार' का ऐलान, फर्स्ट लुक आया सामने

Updated: बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (16:29 IST)
सुपरस्टार प्रभास इस समय अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। आदिपुरुष, राधे श्याम और दीपिका पादुकोण के साथ साइंस फिक्शन फिल्म के बाद अब प्रभास को निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म के लिए साइन किया है।

 
इस फिल्म का नाम 'सलार' है। यह एक एक्शन फिल्म होगी। प्रशांत नील की मुलाकात हाल ही में प्रभास से हैदराबाद में हुई थी जिसके बाद फिल्म की कहानी सुनकर प्रभास ने फिल्म साइन की थी।
 
प्रभास ने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी इंटेंस है। पोस्टर में प्रभास गन थामे नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, Today I take a leap into the world of #SALAAR Shoot commences from Jan 2021.
 
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी। प्रभास की इस फिल्म में कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल प्रशांत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।
 
वहीं इस फिल्म के अलावा प्रभास एक और फिल्म के लिए चर्चा में चल रहे हैं जिसको ओम राउत बनाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम आदिपुरुष होगा जो कि एक पीरियड ड्रामा फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में राम का रोल प्रभास निभा रहे हैं। वहीं सैफ अली खान फिल्म में लंकेश का किरदार निभाएंगे।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख