ramcharitmanas
✕

कृति सेनन होंगी 'आदिपुरुष' में प्रभास की हीरोइन!

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (11:40 IST)
प्रभास को लेकर फिल्म डायरेक्टर ओम राउत 'आदिपुरुष' नामक फिल्म बना रहे हैं जिसका बजट करोड़ों रुपये का है। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। प्रभास और ओम राउत ने ट्वीटर पर पोस्ट कर बताया कि यह फिल्म 11 अगस्त 2022 में रिलीज होगी। 


 
थ्री-डी एक्शन-ड्रामा फिल्म बुराई पर अच्छाई की विजय की कहानी है। इसे हिंदी और तेलुगु में बनाया जा रहा है। साथ में तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ-साथ कई विदेशी भाषाओं में इसे डब किया जाएगा। जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। 
 
प्रभास का रोल श्रीराम से प्रेरित है। लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए कृति सेनन के नाम की चर्चा है। यदि कृति को यह फिल्म मिलती है उनके लिए यह एक बड़ा अवसर होगा। 


 
फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लंकेश है। प्रभास का कहना है कि हर किरदार फिल्म में महत्वपूर्ण है और उन्होंने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं निभाया। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख