Daily Horoscope
✕

शादी के दिन यह नेक काम करेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

Updated: गुरुवार, 30 जून 2022 (13:33 IST)
हल्दी, संगीत, शादी और तमाम शादी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम,मानो दूल्हा- दुल्हन के पास साँस तक लेनें की फुरसत नही होती हैं इस दिन। लेकिन क्या आप ने सुना हैं कि शादी के ही दिन किसी दूल्हा-दुल्हन ने 200 जानवरों को, 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाया और 100 पेड़ लगाए हो।शादी जैसे अटूट पवित्र रिश्ते की शुरुवात इतने नेक काम से, वाकई ये एक बड़ी पहल है। 
 
जी हाँ, शायद ही हमारे इंडस्ट्री में देखा गया हैं कि किसी सितारे ने शादी के दिन ये पहल की हो। लेकिन कॉमन वेल्थ विनर रेसलर संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अपनी शादी के दिन सबसे पहले इस नेक काम से शुरु करेंगे। जहाँ वो प्रकृति और मानवता को सलाम करेंगे जिसकी मिसालें सदियों तक दी जाएंगी। 
 
 
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी का कहना हैं कि," ये सबसे खूबसूरत और शुभ दिन है,प्रकृति और मानवता के लिए कुछ करने का ।शायद इससे नेक शुरुवात इस पवित्र रिश्ते के लिए हो नही सकती, जहाँ हम शादी के दिन,सबसे पहले 200 बेजुबां और मासूम जानवरों को जिसमें 50 गायें, 40 कुत्ते,10 गधे और 100 पक्षी उसके साथ 100 अनाथ बच्चों को खाना खिलाएंगे और 100 नए वृक्ष लगाएंगे,जो फलदार और छायादार होंगे। क्योंकि जिस नेचर ने हमें इतना कुछ दिया हैं जिसके छांव तले हम खुलकर सांस ले पा रहे है, उसे अगर रिटर्न में इतना भी दे दे,तो हमारी खुसनसीबी होगी, जो बेजुबां जानवर कुछ कह नही पाते,जो गरीब और अनाथ बच्चे भूखे हो,अगर उनका पेट भी, एक वक्त के लिए हम भर पाए, तो परमात्मा से इससे ज्यादा हमें और कुछ नही चाहिए"। 
 
आपको बता दे कि संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी से शादी करने की इच्छा हाल ही में जताई, जो अपने बर्थडे के दिन यानि को 21 जुलाई को शादी करनेवाले थे। लेकिन शुभ मुहूर्त 9 जुलाई को निकला हैं इसीलिए 9 जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में इन दोनों के शादी की रस्में निभाई जाएंगी, जहाँ पर हल्दी,मेहन्दी और संगीत का कार्यक्रम होगा और शादी किसी बड़े मंदिर में होगी और उसके बाद दिल्ली और मुम्बई में अपने खास लोगों के लिए ये दोनों रिसेप्शन भी देंगे।
 
 
 

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख