dharma sangrah

पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रचा इतिहास, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (15:34 IST)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जो किसी भी हिंदी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड केजीएफ चैप्टर 2 के नाम था जिसने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था।
 
पठान को सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक तथा छोटे शहर से लेकर तो मेट्रो सिटी तक सफलता मिली है।
पिछले कुछ समय से असफलता से जूझ रहे शाहरुख खान के लिए भी पठान की सफलता राहत लेकर आई है।
किंग खान की 4 साल बाद कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आई है।
 
 पठान की सफलता ऐतिहासिक है क्योंकि इस फिल्म के रिलीज होने के पहले कई तरह के विवाद पैदा हुए थे और कई संगठनों ने फिल्म का बहिष्कार करने का भी कहा था लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को प्यार देकर बहिष्कार करने वालों की हवा निकाल दी है।
 
दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन ऐतिहासिक रहने की उम्मीद है और माना जा सकता है कि यह फिल्म 2 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म के प्रति दर्शकों के जुनून को देखते हुए स्क्रीन और शो की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में है।

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख