ganesh chaturthi

पठान में सलमान खान की एंट्री वाले सीन ने उड़ाए होश, शाहरुख से ज्यादा मिली तालियां

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2023 (20:12 IST)
शाहरुख खान को लेकर पठान जब से बनना शुरू हुई थी तब से चर्चा शुरू हो गई थी कि टाइगर का किरदा‍र निभाते सलमान खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे। आज तक दोनों में गजब का दोस्ताना चल रहा है और एक-दूसरे की फिल्मों में स्टार वैल्यू बढ़ाने के लिए ये दोनों सुपर सितारे कैमियो कर रहे हैं। लेकिन पठान से जुड़ने का सलमान के पास ही कारण नहीं है। दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा स्पाय यूनिवर्स बना रहे हैं। यानी एक फिल्म में दूसरी फिल्म के किरदार को दिखाया जाता है। जैसे सूर्यवंशी में सिम्बा और सिंघम नजर आए थे। सलमान को आदित्य टाइगर के रूप में और वॉर में कबीर के रूप में रितिक रोशन के किरदार गढ़ चुके हैं। अब उन्होंने पठान नामक किरदार पेश किया है और इसी वजह से पठान में टाइगर की एंट्री हुई है। 

 
जोरदार सीन 
चूंकि फिल्म में सलमान जैसे स्टार का कैमियो है इसलिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और राइटर श्रीधर राघव ने चतुराई से सलमान के एंट्री सीन को गढ़ा है। पठान में दिखाया गया है कि पठान रशियन पुलिस के कब्जे में आ गया है। एक ट्रेन में कुछ कैदियों के साथ पठान को ले जाया जा रहा है। पुलिस ने इन कैदियों को छूट दे दी है कि वे पठान का काम तमाम कर दें। पठान फंस चुका है। वह फाइट करता है, लेकिन रशियन मुस्टंडे ढेर सारे और उसके अकेले की बस की बात नहीं है। 
 
छत फाड़ एंट्री 
ऐसे में ट्रेन की छत फाड़ कर टाइगर यानी सलमान खान की एंट्री होती है। एक हाथ में कॉफी का ग्लास लिए वे ट्रेन में उतरते हैं और दूसरे हाथ से फाइट करते हुए सीधे पठान के पास जाते हैं। उसे कॉफी देते हैं। पठान हैरत से पूछता है कि क्या सीधे कॉफी शॉप से चले आ रहे हो। टाइगर बोलता है कि दवाई की दुकान भी गया था। वह पठान को पेन किलर भी देता है और फिर रशियन गुंडों को पीटता है। थोड़ी देर बाद पठान को आवाज लगा कर बोलता है बहुत आराम हो गया है अब काम पर लग जाओ। इसके बाद पठान और टाइगर मिल कर रशियन कैदी और पुलिस की जम कर धुनाई करते हैं। यह सीक्वेंस सलमान के स्टारडम को सूट करता है।
 
तालियां और सीटियां 
अब बात सलमान की एंट्री पर मिलने वाले रिस्पांस की। जैसे ही फिल्म पठान में सलमान की एंट्री होती है दर्शक सीटी और ताली बजा कर उनका स्वागत करते हैं। इतनी ताली और सीटी तो फिल्म के हीरो शाहरुख खान को भी एंट्री पर नसीब नहीं होती। कुछ दर्शक जिन्हें सलमान के कैमियो के बारे में पता नहीं था वे तो दंग रह जाते हैं। खुशी से चीख उठते हैं अरे इसमें तो सलमान भी है। सलमान को देख उनके तो होश ही उड़ गए। 
 
यह सलमान के स्टारडम को साबित करता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि ईद पर रिलीज होने वाली उनकी मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' को भी 'पठान' की तरह जोरदार ओपनिंग लगेगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख