• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pathaan controversy payal rohatgi reacts on bhagwa bikini of Deepika Padukone
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:59 IST)

पठान में दीपिका की भगवा बिकिनी पर विवाद, शाहरुख-दीपिका के पुतले फूंके, पायल रोहतगी ने किया बचाव

पठान में दीपिका की भगवा बिकिनी पर विवाद, शाहरुख-दीपिका के पुतले फूंके, पायल रोहतगी ने किया बचाव - Pathaan controversy payal rohatgi reacts on bhagwa bikini of Deepika Padukone
पठान फिल्म के ट्रेलर के पहले 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज किया गया है जिसमें दीपिका की हॉटनेस ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं। एक ओर इस गाने को जहां खूब पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इसको लेकर विवाद भी हो गया है। 
 
मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की सपोर्टर दीपिका के परिधान आपत्तिजनक है। यह गीत गंदी मानसिकता से फिल्माया गया है और यदि इन्हें ठीक नहीं किया गया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। 


 
दीपिका ने भगवे रंग की बिकिना पहनी है इस पर भी आपत्ति है। इंदौर में शाहरुख और दीपिका के पुतले फूंके जाने की खबर है। 
 
पायल रोहतगी दीपिका के बचाव में कूद पड़ी हैं। उन्होंने इस विवाद को बेवकूफी करार दिया है और कहा है कि रंग को टारगेट नहीं करना चाहिए क्योंकि यह सही नहीं है। मैं जिस रियलिटी शो में थी वहां हमारी यूनिफॉर्म भी इसी रंग में थी। दीपिका ने किसी भगवान की तस्वीर को तो बिकिनी में नहीं रखा है। जो लोग इस पर विवाद पैदा कर रहे हैं यह सिर्फ प्रचार पाने के लिए किया जा रहा है। 
 
पायल के मुताबिक जहां तक अश्लीलता का सवाल है तो देश ने एक पोर्न एक्ट्रेस को सिर पर बैठा रखा है और उन्हें ही दीपिका अश्लील नजर आ रही हैं। 
 
बहरहाल विवाद गरमा रहा है और 'पठान' को चर्चा मिल रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस मूवी में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। यश राज‍ फिल्म्स के बैनर तले बनी यह मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
ये भी पढ़ें
x-mas : भारत में इन 12 शहरों में मना सकते हैं यादगार और शानदार क्रिसमस