• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor shraddha kapoor film tu hoothi main makkaar to release 8 march 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (15:39 IST)

रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म का नाम होगा 'तू झूठी मैं मक्कार', इस दिन होगी रिलीज

रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म का नाम होगा 'तू झूठी मैं मक्कार', इस दिन होगी रिलीज | ranbir kapoor shraddha kapoor film tu hoothi main makkaar to release 8 march 2023
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिन मेकर्स ने इस फिल्म के टाइटल के स्टार्टिंग लेटर्स शेयर करते हुए फैंस को फिल्म का नाम पता लगाने का टास्क दिया था। अब मेकर्स ने फिल्म के बेहद मजेदार टाइटल से पर्दा उठा दिया है। 

 
मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए टाइटल का खुलासा किया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का नाम 'तू झूठी मैं मक्कार' होगा। यह निश्चित रूप से एक विचित्र ट्विस्ट के साथ टाइटल की उनकी परंपरा पर खरा उतरता है। 
 
प्रीतम द्वारा म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स की तरफ इशारा करते हुए, टाइटल का खुलासा करने वाला यह वीडियो रणबीर और श्रद्धा के बीच मजेदार और फंकी केमिस्ट्री का परिचय देता है क्योंकि उन्होंने ट्रैक को अपनी आवाज दी हैं।
 
टाइटल वीडियो हमें श्रद्धा और रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदारों 'झूटी' और 'मक्कार' के साथ फिल्म की शरारती दुनिया की एक झलक देता है। ऐसे में फिल्म के मजेदार टाइटल को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों के लिए बहुत सारी मस्ती लाने का वादा करती है, बल्कि 2023 में प्यार और रोमांस पर एक बिल्कुल फ्रेश टेक पेश करने वाली है। 
 
पीकेपी, एसकेटीकेएस, डीडीपीडी के बाद अब टीजेएमएम से सभी को काफी उम्मीदें है और फिल्म के टाइटल को देखते हुए लगता है कि ये उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरने वाली है।
 
'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक उत्सव के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
15 दिसंबर - सरदार वल्लभ भाई पटेल पुण्यतिथि पर जानिए कहाँ है उनकी विशाल प्रतिमा