1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra shares her hot Monokini photo from maldives
Written By
पुनः संशोधित: शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (11:48 IST)

रेड मोनोकिनी में परिणीति चोपड़ा ने ढाया कहर, हॉट तस्वीर वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन में परिणीति के साथ उनका परिवार भी मौजूद हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

 
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक हॉट मोनोकिनी तस्वीर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह रेड कलर की कट आउट मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। 
 
परिणीति समंदर किनारे हॉट अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट परिणीति की तारीफ कर रहे हैं। वहीं परिणीति की बहन प्रियंका ने कमेंय करते हुए लिखा, 'अरे वाह, लगता है तुम इंस्पायर्ड हो।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा बीते दिनों संदीप और पिंकी फरार, सायना और द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आई थीं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।
 
ये भी पढ़ें
पत्नी के मन की चिंताएं : मस्त है यह Joke