गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra saina nehwal biopic is now in theatres release on march 26
Written By
Last Modified: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (10:45 IST)

इस दिन रिलीज होगी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म, परिणीति चोपड़ा आएंगी मुख्य किरदार में नजर

इस दिन रिलीज होगी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म, परिणीति चोपड़ा आएंगी मुख्य किरदार में नजर - parineeti chopra saina nehwal biopic is now in theatres release on march 26
सिनेमाघरों को खोलने के आदेश जारी होने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। अब परिणीति चोपड़ा स्टारर साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

 
खबरों के अनुसार फिल्म को 100 परसेंट ऑक्युपेंसी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब सिनेमाहॉल एक बार फिर से 100 प्रतिशत ऑडियंस के साथ खुलने वाले हैं। ऐसे में मेकर्स के लिए साइना फिल्म को रिलीज करने का सही समय है।
 
ये फिल्म खेल की दुनिया के एक आइकन से जुड़ी कहानी है। ऐसे में फैंस भी फिल्म को थिएटर में ही देखना चाहते हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर 26 मार्च और 9 अप्रैल पर संशय था मगर इसे 26 मार्च को रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है।
 
इस फिल्म को पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का विचार किया जा रहा था। अब इस स्पोर्ट्स बायोपिक को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है।
 
फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में अभिनेता मानव कौल दिखेंगे। इसके अलावा परेश रावल भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
 
यह फिल्म निर्माता भूषण कुमार की दूसरी फिल्म है, जिसकी रिलीज की योजना में अब बदलाव किया गया है। इससे पहले जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'मुंबई सागा' को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। फिल्म 'मुंबई सागा' और 'साइना' को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की बात चल रही थी। 
 
इसके बाद फाइनली फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया। परिणीति की आगामी फिल्मों की बात करें तो काफी समय से फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर वह चर्चा में हैं। हाल ही में परिणीति की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रिलीज हुई है। इससे अलावा वह फिल्म 'एनिमल' में भी नजर आने वाली हैं।
 
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, जल्द होगी सर्जरी