शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. panipat notice over dialogue kriti sanon about mastani
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (11:55 IST)

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' फिर घिरी विवादों में, कृति सेनन के इस डायलॉग को लेकर निर्माताओं को मिला कानूनी नोटिस

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' फिर घिरी विवादों में, कृति सेनन के इस डायलॉग को लेकर निर्माताओं को मिला कानूनी नोटिस - panipat notice over dialogue kriti sanon about mastani
अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'पानीपत' ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर कई लोग विरोध भी जता हैं। वहीं अब फिल्म एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है। जिसके चलते फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

 
पेशवा बाजी राव के वंशज ने दावा किया है कि आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' में महान मराठा सेनापति और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह फिल्म के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे।
खबरों के अनुसार, भोपाल में रहने वाले पेशवा बाजीराव की आठवीं पीढ़ी के वंशज नवाबजादा शादाब अली बहादुर ने फिल्म के निर्माता सुनीता गोवारिकर व रोहित शेलताकर और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को एक निश्चित डायलॉग पर नोटिस दिया है।
 
फिल्म के जारी हुए ट्रेलर में पार्वती बाई के रूप में अभिनेत्री कृति सेनन यह डायलॉग बोलती दिखाई देती हैं। इसमें वह कहती हैं, 'मैंने सुना है पेशवा जब अकेले मुहिम पर जाते हैं, तो एक मस्तानी के साथ लौटते हैं।' उनके वंशज को लगता है कि इस डायलॉग से मस्तानी और पेशवा बाजी राव का अपमान किया गया है।
 
बता दें यह फिल्म पानीपत में हुई तीसरी लड़ाई की कहानी आधारित है। यह लड़ाई 1761 में मराठा और अफगान विजेता अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें
ब्लैक बिकिनी में दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया यह कमेंट