गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pakhi hegdes song released from music channel kabira music
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (17:50 IST)

पाखी हेगड़े का गाना म्यूजिक चैनल 'कबीरा म्यूजिक' से हुआ रिलीज

Pakhi Hegde
भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अपने म्यूजिक चैनल कबीरा म्यूजिक से पहला गाना रिलीज कर दिया है। नवरात्र के अवसर पर पाखी हेगड़े ने म्यूजिक चैनल कबीरा म्यूजिक से एक देवी गीत रिलीज किया है। 

 
इस गाने को पाखी ने संतोष कुमार के साथ मिलकर गया है। म्यूजिक, लिरिक्स और कम्पोजिंग शुभम यादव ने किया है। एडिटर सूरज गुप्ता हैं।
 
पाखी हेगड़े ने म्यूजिक चैनल के लिए सभी से सपोर्ट और आशीर्वाद मांगा है। पाखी हेगड़े ने कहा, इस चैनल पर सबसे पहले मेरी आवाज में देवी गीत रिलीज होगी। इसके अलावा भी कई शानदार और खूबसूरत गाने हैं, जो इस चैनल से आने वाले हैं। 
 
उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हमारी नई शुरुआत लोगों को पसंद आएगी। लोग इसे सराहेंगे। क्योंकि हम इसे अलग अंदाज में लेकर आ रहे हैं। हम अपने चैनल से एक से बढ़कर एक शानदार गाने लेकर आएंगे।
ये भी पढ़ें
नेहा शर्मा की 'आफत-ए-इश्क' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज