ramcharitmanas

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा सप्ताह... क्या 300 करोड़ होंगे?

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (12:41 IST)
पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और फिल्म की लागत को देखते हुए इसे सुपरहिट कहा जा सकता है।
 
फिल्म ने तीसरे सप्ताह में शुक्रवार 3.50 करोड़ रुपये, शनिवार 6.30 करोड़ रुपये, रविवार 8 करोड़ रुपये, सोमवार 3.20 करोड़ रुपये, मंगलवार 3.75 करोड़ रुपये, बुधवार 4.50 करोड़ रुपये और गुरुवार 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 31.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

ALSO READ: अय्यारी : फिल्म समीक्षा
फिल्म ने पहले सप्ताह में 166.50 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 69.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से तीन सप्ताह में यह फिल्म 267.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से कर चुकी है। ये कलेक्शन भारत से हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन के हैं। 
 
ध्यान रखने योग्य यह बात भी है कि 25 जनवरी को जब फिल्म प्रदर्शित हुई तब गोआ, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन विरोध के चलते नहीं हो पाया था। 15-16 दिनों बाद मध्यप्रदेश के कुछ शहरों में प्रदर्शन हुआ। अभी भी पूरे मध्यप्रदेश में फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। 
 
क्या फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी? उम्मीद तो है, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। यदि उन जगहों पर फिल्म रिलीज हो जाती है जहां पर बैन लगा है तो संभावना प्रबल हो जाएगी। 
 
यह रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख