dipawali
✕

शाहरुख खान को UAE से समर्थन, ओपन लेटर को अब्दुल हमीद अहमद ने किया ट्वीट

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (16:28 IST)
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में शाहरुख के फैंस उनके साथ खड़े हुए हैं। कई फिल्म स्टार्स ने भी शाहरुख को समर्थन दिया है और अब दुबई से भी शाहरुख को समर्थन मिला है। 
 
अब्दुल हमीद अहमद, गल्फ न्यूज दुबई के EiC ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने गल्फ न्यूज डॉट कॉम में प्रकाशित एक ओपन लेटर की लिंक दी है। यह ओपन लेटर शाहरुख खान के नाम है जिसमें शाहरुख खान की बहुत तारीफ की गई है। 
 
यह खुला पत्र स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा है और उस बात का जिक्र किया गया है जब शाहरुख ने उनके टेलीविजन शो के लिए इंटरव्यू दिया था। इसमें लिखा है कि जब शाहरुख के इंटरव्यू के लिए मैं देर से पहुंची तो हांफ रही थी तब शाहरुख ने कहा - डार्लिंग रिलैक्स, कम से कम तुम कह सकती हूं कि तुमने शाहरुख खान को इंतजार कराया है। 


 
शाहरुख ने इस इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र किया था और यह गर्व से बताया था कि उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। जब शाहरुख ने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया तो कहा कि जिंदगी में अब इससे ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता। 
 
ओपन लेटर में लिखा है कि आपकी सफलता के बाद आपका घर 'मन्नत' एक लक्ज़री कैद से कम नहीं है क्योंकि मीडिया दिन-रात आपके घर के बाहर कैमरा लेकर बैठा रहता है। मैंने तीन खान सुपरस्टार का अपने उपनामों के कारण असुरक्षित महसूस करने के तरीके को कवर किया है। मैंने उन बातों को पढ़ा है जिसमें आपकी फिल्म नहीं देखने की बात की गई है, आपका आर्थिक बहिष्कार करने का बोला गया है, उन विज्ञापनों से बाहर करने की धमकी दी गई है जिनका आप प्रचार करते हैं। 

 
हम उस भारत के लिए तरसते हैं जहां सुपरस्टार अपनी राय साझा करने और मानवीय दुर्बलताओं के बारे में बात करने के लिए स्वतंत्र थे। जहां 'माय नेम इज खान' हिट होती थी। शाहरुख आप टिके रहो, यह वक्त भी गुजर जाएगा।  
 
जाहिर सी बात है कि इस ओपन लेटर के जरिये शाहरुख और खान तिकड़ी की खूबियों की चर्चा की गई है। अब्दुल हमीद अहमद का इस लेटर को ट्वीट करना भी बहुत कुछ कहता है। 

Show comments

इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल के मेनस्टेज पर गूंजेगी पंजाबी बीट्स, स्टीव आओकी के साथ इतिहास रचेंगे गुरु रंधावा

रामायण में रावण के सोने के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, शूर्पणखा के रथ पर भी खर्च हुए करोड़ों

4000 करोड़ की 'रामायण' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख