सम्बंधित जानकारी
- जारी है रश्मिका मंदाना और स्टिच की मस्ती, बताइए ये कौन सी है हॉलिडे डेस्टिनेशन?
- विक्रांत मैसी ने शुरू की व्हाइट की तैयारी, निभाने जा रहे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का किरदार
- यह बॉलीवुड एक्ट्रेस थी करण जौहर का पहला प्यार
- दीपिका पादुकोण के आउट होते ही स्पिरिट में हुई तृप्ति डिमरी की एंट्री, पहली बार करेंगी प्रभास संग रोमांस
- करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग करने के लिए ऐश्वर्या राय को मिले थे महज इतने रुपए
इंडियन सिनेमा में Jr NTR के 25 साल पूरे, मैन ऑफ द मासेस ने सिल्वर जुबली में की एंट्री
लोगों के दिलों की धड़कन, जूनियर NTR सच में इंडियन इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक ताकतवर शख्सियत हैं। उनके अंदाज, स्वैग और दमदार पर्सनालिटी ने हमेशा से ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर दीवाना बनाया है। साल 2001 में 'निन्नु चूडालानी' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले NTR, पिछले दो दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
उनकी आने वाली फिल्म NTRNeel के मेकर्स ने हाल ही में एक खास पड़ाव को सेलिब्रेट करते हुए एक दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'अब इससे ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत है क्या? N.T.R – Never Tamed Rage! #NTRNeel #25YearsOfNTR
Need we say more?
— #NTRNeel (@NTRNeelFilm) May 25, 2025
N.T.R - Never Tamed Rage #NTRNeel #25YearsOfNTR @tarak9999 pic.twitter.com/peVutXjHWG
NTR ने अपने दो दशक से भी लंबे करियर में कई आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मोग्राफी बेहद दमदार रही है। इस वक्त वो अपने करियर के गोल्डन फेज में हैं, जहां पिछले नौ सालों से उनकी फिल्मों का सुपरहिट सिलसिला लगातार जारी है।जल्द ही वो 2025 और 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगे जिसमें वॉर 2, और निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी धमाकेदार कोलैबोरेशन शामिल है।
RRR की जबरदस्त सफलता के बाद NTR आज देश के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में से एक बन चुके हैं। जहां एक तरफ वो जनता के दिलों पर राज करते हैं, वहीं दूसरी ओर देश के टॉप डायरेक्टर्स की पहली पसंद भी बन गए हैं। इसी कड़ी में सबसे बड़ा नाम है एस.एस. राजामौली का, जिन्होंने NTR के साथ अब तक कुल पाँच फिल्में की हैं। उनके निर्देशन में एनटीआर की पहली फिल्म थी स्टूडेंट नंबर 1, जिसके बाद सिंहाद्रि, यमदोंगा, RRR और अब उनकी अगली धमाकेदार फिल्म NTRNeel आ रही है।
इसके साथ ही एनटीआर आज देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पैन इंडिया एक्टर्स में से एक हैं। वो 2012 से लगातार फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट में आते रहे हैं, जो उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत है। RRR जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्म में काम करने के अलावा NTR को दो नंदी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
