गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nora fatehi dance video loves by children on social media
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (16:49 IST)

सिर्फ फैंस और युवा ही नहीं, बच्चों को भी बेहद पसंद हैं नोरा फतेही

सिर्फ फैंस और युवा ही नहीं, बच्चों को भी बेहद पसंद हैं नोरा फतेही - nora fatehi dance video loves by children on social media
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने परफॉर्मंस से सभी के दिल में एक खास जगह बनाई हैं। नोरा के डांस और परफॉर्मन्स के सभी कायल है। नोरा के फैंस सिर्फ़ भारत ही नहीं पूरे वर्ल्ड में है इसमें खास बात यह भी उनके फैंस सिर्फ युवा ही नही छोटे छोटे बच्चे भी है। नोरा नन्हें बच्चों को भी उतनी ही पसंद है जितना उन्हें युवा पसंद करते है।
 

हाल ही में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छोटे बच्चों के कुछ मजेदार वीडियो वायरल हुए है, इन सब वीडियो में एक बात समान है जो कि है नोरा फतेही। इन वीडियो में आप देख कर यह अंदाजा लगा सकते है कि नोरा को बच्चे कितना पसंद करते है। एक वीडियो में एक बच्ची से सवाल किया गया कि आपका पसंदीदा एक्टर कौन है, तो उस बच्ची ने जवाब दिया कि उसे नोरा पसंद है और आलिया भट्ट। इस पर सामने से एक और सवाल पूछा गया कि दोनों में से फेवरेट कौन है? उस पर बच्ची ने जवाब दिया पहली नोरा है दूसरी आलिया।
 
एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक बच्चा जो कि 2 से 3 साल का है वह टीवी स्क्रीन के सामने नोरा की फिल्म से स्ट्रीट डांसर 3डी के 'गर्मी' सॉन्ग पर नोरा की स्टेप को बहुत ही प्यारे अंदाज से करने की कोशिश कर रहा है। यह तो बात हुई सिर्फ 2 वीडियो की लेकिन सोशल प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसे नन्हें फैंस मिल जाएंगे जो नोरा को खूब चाहते है और नोरा जैसे डांस भी करना चाहते है।

कुछ महीने पहले, नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ़्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की जगह  परफॉर्म किया है। यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था और उन्होंने दिलबर, साकी साकी, कमरिया और एक तो कम ज़िंदगानी जैसे सॉन्ग्स को गाया था। 
 

 
यह एक हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आए हुए थे। उन्होंने अंग्रेजी सॉन्ग पेपेटा और दिलबर का अरबी संस्करण भी गाया। इन सभी को देखते हुए लगता है नोरा एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं।