dharma sangrah
✕

'नो एंट्री' के सीक्वेल में होगी चाचा-भतीजे की सुपरहिट जोड़ी

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:11 IST)
सलमान खान वैसे तो बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं लेकिन उनकी हालिया फिल्म 'रेस 3' ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। हालांकि सलमान उसके बावजूद अपना काम बरकरार रख रहे हैं और काफी व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म मेकर बोनी कपूर की 2 फिल्में ठुकरा दी थीं।
 
इन 2 फिल्मों में से एक थी फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल। बोनी कपूर इस फिल्म को कब से बनाने की सोच रहे थे लेकिन सलमान के रिस्पांस ने उन्हें निराश कर दिया था। इसके बाद बोनी ने इच्छा नहीं छोड़ी और फिल्मों के लिए नई स्टारकास्ट की तलाश करने लगे। हाल ही खबर आई है कि बोनी को सफलता मिल गई है।
 
जी हां, फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वेल का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए बोनी ने स्टारकास्ट भी तय कर ली है जिसमें जाहिर-सी बात है सलमान खान नहीं हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए बोनी ने अपने भाई अनिल कपूर और बेटे अर्जुन कपूर को चुना है। दोनों साथ में फिल्म 'मुबारकां' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' में भी सलमान खान के साथ अनिल कपूर ही थे। इनका साथ फरदीन खान ने भी दिया था। 
 
अब बोनी कपूर इसकी सीक्वेल पर काम कर रहे हैं और यंग एक्टर के रूप में उनके लिए अर्जुन से बेहतर कौन हो सकता है? फिल्म की तैयारी में अभी वक्त है, क्योंकि फिलहाल उनकी स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है। स्क्रिप्ट अनीस बज्मी लिख रहे हैं। अर्जुन और अनिल कपूर के अलावा इस बार फिल्म में और कौन होगा, इसका इंतजार फैंस को करना होगा। यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख