शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nik jones commented on priyanka chopra picture
Written By

प्रियंका चोपड़ा के पिक्चर पर निक जोनास का ज़ोरदार कमेंट, फैंस हुए पागल

प्रियंका चोपड़ा के पिक्चर पर निक जोनास का ज़ोरदार कमेंट, फैंस हुए पागल - nik jones commented on priyanka chopra picture
कुछ दिनों पहले से चर्चा चल रही है कि हॉलीवुड की हो चुकी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं। पिछले वर्ष दोनों मेट गाला में साथ रेड कार्पेट पर चले थे। इसके बाद हाल ही में दोनों लॉस एंजेलिस में एक-दूसरे और अपने दोस्तों के साथ समय बिताते स्पॉट हुए। ऐसे में इन्हीं की खबरें ज़ोरों पर हैं। 
 
हालांकि निक ने बताया था कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का कहना है कि वे प्रियंका के लिए देसी लड़का ही चाहती हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल लग रहा है कि निक और प्रियंका रिलेशनशिप में हैं। लेकिन हाल ही में निक ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे साफ जाहिर होता है कि वे प्रियंका को कितना पसंद करने लगे हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपनी दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस पिक्चर में हाथ में बर्गर लिए प्रियंका खिलखिलाती हुई नज़र आ रही हैं। चंद घंटों में प्रियंका के इस पिक्चर को हज़ारों लाइक्स तो मिल ही गए, साथ ही उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड निक ने भी उनके पिक्चर पर कमेंट कर मीडिया को खबर के लिए हवा दी है। 
 
 
प्रियंका के इस खूबसुरत पिक्चर पर निक ने कमेंट किया 'दैट स्माइल' और साथ में दिल का इमोटिकॉन बनाया। यह कमेंट उनके फैंस को बहुत पसंद आया। लोग प्रियंका के पिक्चर को छोड़ उनके और निक के रिलेशनशिप के कमेंट्स करने लगे हैं। किसी ने कहा कि निक और प्रियंका सच में रिलेशनशिप में हैं, तो कोई कह रहा है कि ये क्युट कपल्स में से एक होंगे। 
 
निक और प्रियंका की नज़दीकियों के किस्से जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं उससे तो लगता है कि वे जल्द ही अपने रिलेशनशिप का खुलासा भी कर देंगे। हालांकि निक सिर्फ 25 वर्ष के हैं और प्रियंका 35 वर्ष की। दोनों सिंगर भी हैं। अगर दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात सही साबित हुई तो प्रियंका और निक दोनों के ही फैस्न बहुत खुश होंगे। 
ये भी पढ़ें
शूटिंग शुरू होते ही मस्ती करने लगे शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर, बत्ती गुल मीटर चालु का फर्स्ट लुक