गुरुवार, 30 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nia sharma share hot photos from her upcoming song do ghoont
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 5 सितम्बर 2021 (16:30 IST)

म्यूजिक वीडियो 'दो घूंट' में अपने हुस्न का जलवा दिखाएंगी निया शर्मा, शेयर की हॉट तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा जल्द ही म्यूजिक वीडियो 'दो घूंट' में नजर आने वाली हैं।

 
निया शर्मा का यह म्यूजिक वीडियो 6 सितंबर को रिलीज होने वाला है। हाल ही में निया ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 
 
इन तस्वीरों में निया व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हैवी मेकअप के संग एक चेन वाली नथ पहनी हुई है।
 
हाल ही में निया शर्मा का जलवा बिग बॉस ओटीटी में देखने को मिला था। जहां पर वह बतौर मेहमान बन कर घर में पहुंची थीं। इस दौरान निया ने सभी को खूब एंटरटेन किया।
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने शेयर की जया बच्चन संग पहली फिल्म की तस्वीर