बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Newton, Box Office, Collection, Report, Rajkummar Rao
Written By

न्यूटन के कलेक्शन में 162.50 प्रतिशत का उछाल

न्यूटन
न्यूटन जिस दिन रिलीज हुई थी उस दिन फिल्म की ओपनिंग खास नहीं थी। जैसे ही फिल्म के सकारात्मक रिव्यू आए और ऑस्कर में भारत से इस फिल्म को भेजे जाने की घोषणा हुई, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में उछाल आ गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है। 
 
फिल्म ने पहले दिन मात्र 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे दिन 162.50 प्रतिशत का उछाल कलेक्शन में आया और फिल्म ने 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 35.71 प्रतिशत कलेक्शन बढ़े और 3.42 करोड़ का कलेक्शन हुआ। 
 
तीन दिन में फिल्म ने 6.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म सिर्फ 430 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला है उसे देख लग रहा है कि वीकडेज़ में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ वाला वीडियो किया शेयर