सुब्रत रॉय, विजय माल्या और नीरव मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज Bad Boy Billionaires हुई रिलीज
(Photo:Twitter/Netflix India)
Bad Boy Billionaires is (finally) streaming! pic.twitter.com/p5CymIzx3U
— Netflix India (@NetflixIndia) October 5, 2020
नेटफ्लिक्स के वकील अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट ने पिछले शनिवार को सीरीज पर लगाई गई रोक को हटा दिया है, जिसके बाद शो को रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, चार एपिसोड के इस सीरीज में से सिर्फ तीन एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। रामालिंगा राजू पर आधारित एपिसोड अभी रिलीज नहीं हुआ है, क्योंकि उनका केस फिलहाल हैदराबाद कोर्ट में पेंडिंग है।

