Hanuman Chalisa
✕

करोड़ों रुपये लेने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक रुपये में की फिल्म

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (16:36 IST)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ लोकप्रिय भी हैं। भले ही एक छोटा-सा दर्शक वर्ग हो, लेकिन ये वर्ग उनके नाम पर टिकट खरीदता है। फिल्म कैसी भी हो, नवाजुद्दीन अपने अभिनय के बल पर खुश तो कर ही देते हैं। हाल ही में वेब सीरिज 'सेक्रेड गेम्स' में नवाज ने शानदार अभिनय किया और चर्चा में बने रहे। 
 
अब नवाब जल्दी ही रिलीज होने वाली मूवी 'मंटो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभाया है। यह फिल्म नंदिता दास ने डायरेक्ट की है। 
 
खास बात यह है कि जहां नवाजुद्दीन की फीस करोड़ों में है उन्होंने 'मंटो' में काम करने के बदले में एक रुपया भी नहीं लिया है। यह बात खुद नंदिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई। 

ALSO READ: कपिल शर्मा ने कृष्णा और भारती से मिलाए हाथ, शुरू होने वाला है नया शो

नंदिता ने कहा कि जब नवाजुद्दीन ने फिल्म करने के बदले में एक रुपया फीस मांगी तो मैं हैरान रह गई। धीरे-धीरे ऋषि कपूर, परेश रावल, दिव्या दत्ता, जावेद अख्तर, रणवीर शौरी जैसे कलाकारों ने कहा कि वे कोई फीस नहीं लेंगे। 
 
सभी जानते थे कि नंदिता एक अलग किस्म की मूवी बना रही है और सभी इससे जुड़ना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने पैसे के लिए इनकार कर दिया। यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख