suvichar
✕

अजय देवगन ने साइन की एक और फिल्म, लव रंजन के साथ तीसरी फिल्म

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (14:13 IST)
प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी सफल फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता-निर्देशक लव रंजन के साथ अजय देवगन की इन दिनों बेहतरीन ट्यूनिंग है। लव के साथ अजय एक-दो नहीं बल्कि तीन फिल्म करने जा रहे हैं। 
 
दे दे प्यार दे 
लव की पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' शुरू हो चुकी है। इसमें अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू है। यह एक शहरी कपल की कहानी है और अजय ने इस तरह की फिल्म पहले कभी भी नहीं की है। 
 
अजय-रणबीर 
अजय देवगन और रणबीर कपूर को लेकर लव रंजन एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसका निर्देशन वे खुद करेंगे। यह रोम-कॉम फिल्म होगी।
 
हंसल मेहता वाली तीसरी फिल्म 
अब लव रंजन के लिए अजय ने तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। इसे शाहिद, सिमरन, अलीगढ़ जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले हंसल मेहता बनाएंगे। यह एक हल्की-फुल्की फिल्म होगी और हंसल पहली बार इस तरह की फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसकी शूटिंग वर्ष के आखिरी में शुरू होने की उम्मीद है। 
 
इन फिल्मों के अलावा अजय देवगन टोटल धमाल, तानाजी, सन ऑफ सरदार सीरिज की अगली फिल्म जैसे कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं। अजय ने अपने काम की स्पीड बढ़ा दी है। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख