1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nawazuddin siddiqui elder brother ayazuddin arrested for fraud charges

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Nawazuddin Siddiqui's brother arrested
Nawazuddin Siddiqui's brother arrested: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया के बीच झगड़ा सुर्खियों में बना हुआ था। लेकिन अब दोनों सब गिले-शिकवें भूलाकर फिर साथ आ गए हैं। लेकिन अब नवाजुद्दीन अपने बड़े भाई अयाजुद्दीन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 
 
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यूपी के मुजफ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने फर्जी तरीके से डीएम कोर्ट की ओर से चकबंदी विभाग को आदेश पत्र जारी करने के आरोप में अयाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। 
अयाजुद्दीन का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उन्होंने 12 दिसंबर 2023 को अपनी खेती की जमीन के लिए विपक्षी जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद में प्रार्थना पत्र के साथ डीएम कोर्ट से आठ दिसंबर 2023 को जारी एक आदेश पत्र की प्रति चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रकरण का निस्तारण उसके पक्ष में करने का आग्रह किया था। 
 
इसी बीच डीएम कोर्ट से ऐसा कोई भी आदेश नहीं होने की जानकारी मिलने पर कथित आदेश पत्र की जांच कराई गई। इसके लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना ने 29 फरवरी 2024 को अपनी जांच रिपोर्ट पेश की। इस जांच के निष्कर्ष में कहा गया कि ऐसा लगता है कि डीएम कोर्ट से कथित फर्जी आदेश अयाजुद्दीन और उसके विरोधी पक्ष जावेद इकबाल ने एक-दूसरे को हानि पहुंचाने के लिए तैयार कराया है। 
 
इसके बाद मार्च 2024 में डीएम के पेशकार की तहरीर पर अयाजुद्दीन और जावेद इकबाल के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना बुढाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपित अयाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Aamir Khan और Kiran Rao एक साल तक रहे थे लिव इन में, इस वजह से लिया था शादी का फैसला