• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. naagin 5 actress surbhi chandna hot photos in yellow saree
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (16:01 IST)

येलो कलर की साड़ी में नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें वायरल

येलो कलर की साड़ी में नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें वायरल - naagin 5 actress surbhi chandna hot photos in yellow saree
'नागिन' एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुरभि ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पीले रंग की नेट साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं।

 
सुरभि चंदना का यह दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ओपन हेयर लुक में एक्‍ट्रेस बेहद बोल्‍ड और खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्‍शन में लिखा, 'हम सभी के अंदर गोल्डन सनफ्लावर हैं।' 
 
तस्वीरों में सुरभि चंदना पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्‍होंने गले में मोर स्‍टाइल वाला नेकलेस पहना है। उन्‍होंने हैवी ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है। उनकी इस तसवीर पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्‍स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
 
'इश्‍कबाज' सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है। सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी। शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था।
 
ये भी पढ़ें
Broken But Beautiful 3: शहनाज गिल नहीं इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला