suvichar
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Mubarakan, Arjun Kapoor, Anil Kapoor

मुबारकां यानी दोहरा पागलपन और दोहरा मजा

मुबारकां
अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया। फिल्म में अर्जुन अपने चाचा अनिल कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। अर्जुन फिल्म में दो किरदार निभाते दिखेंगे, जिनमें से एक में वह पगड़ी बांधे नजर आएंगे।
 
इस पोस्टर में अर्जुन के दोनों किरदार अनिल कपूर को गोद में लिए दिख रहे हैं। अर्जुन ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘जब अनिल कपूर और मैं एक साथ हों तो दोहरा पागलपन और दोहरा मजा निश्चित है।’’ 
 
‘मुबारकां’ में अथिया शेट्टी, इलियाना डिक्रूज, नेहा शर्मा और राहुल देव भी हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है और निर्माण ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शन’ ने किया है।
 
अनिल कपूर की बेटी एवं अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया। ‘मुबारकां’ के 28 जुलाई 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
हाफ गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर की चौथी बेस्ट ओपनिंग