1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mr faisu aka faisal shaikh will enter khatron ke khiladi 12

'खतरों के खिलाड़ी 12' में सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू की हुई एंट्री

Khatron Ke Khiladi 12
रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 12 का आगाज होने जा रहा है। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में की जाएगी। शो के लिए कई पॉपुलर एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख की भी इस शो में एंट्री हो गई है। 

 
फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। शो के बारे में बात करते हुए फैसल शेख ने कहा, सोशल मीडिया सुपरस्टार होने से लेकर अब 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लेने तक यह एहसास अपने आप में बिलकुल अलग है। 
 
उन्होंने कहा, एक्शन के सर्वशक्तिमान रोहित शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करना और उनकी निगरानी में स्टंट करना काफी मजेदार होगा। मैं इस सीजन में मिलने वाले थ्रिल, एक्शन और रोमांच के लिए तैयार हूं। 
 
बता दें कि मिस्टर फैसू के अलावा इस शो में सृति झा, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया, चेतना पांडे और तुषार कालिया जैसे सेलेब्स का नाम कंफर्म बताया जारहा है। 
 
अगला लेख
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, इस लिस्ट में बनाई जगह